‘खिड़कियों से बचाने की गुहार लगा रहे थे’: लखनऊ की इमारत में आग लगने से 15 बच्चों की मौत

सीएम योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, जांच के लिए 2 सदस्यीय SIT गठित

इमारत

लखनऊ में अलीगंज स्थित एक इमारत में आग लगने से 15 बच्चों की मौत हुई है और पांच बच्चे घायल हुए हैं. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि आग कोचिंग सेंटर में लगी है.

अधिकारियों के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर गेमिंग ज़ोन संचालित था.

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट डॉक्टर अमिय अग्रवाल ने 15 बच्चों की मौत की पुष्टि की है.

उन्होंने  कहा, “21 से 22 बच्चे लाए गए हैं. पांच को चोटें हैं जिन्हें भर्ती किया गया है. दो बच्चों को कूदने के कारण चोटें लगी हैं. उनकी कमर में चोट है. उनका सीटी स्कैन करवा कर इलाज किया जा रहा है. 15 बच्चे मृत अवस्था में लाए गए. इन्हें पंचनामा करने के बाद मोर्चरी भेजा जाएगा. फ़िलहाल पांच को भेज दिया गया है. बाकी दस की प्रक्रिया चल रही है.”

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

लखनऊ में मुख्यमंत्री सीधा घटनास्थल अलीगंज के सेक्टर डी में काम्पलेक्स पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने केजीएमयू के ट्रामा सेंटर का रुख किया जहां पर गंभीर रूप से घायल लोग भर्ती हैं। अग्निकांड में 18 लोगों की मृत्यु हुई है और 12 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में मारे गए बच्चों के परिजनों को पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है.

वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृत बच्चों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हज़ार रुपये की सहायता राशि का एलान किया है.

लखनऊ में इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। PMO की तरफ से X पर एक पोस्ट में कहा गया- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। बचाव कार्य चल रहा है और अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये की मदद की जाएगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट के जरिए कहा, “लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे। ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जाँच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए।”

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग को दोपहर करीब तीन बजे अलीगंज थाना क्षेत्र के उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक कोचिंग संस्थान की इमारत में आग लगने की सूचना मिली। घटनास्थल से आई तस्वीरों में अग्निशमन कर्मी सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर सीढ़ियों की मदद से बाहर से इमारत पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। अग्निशमन कर्मियों की एक अन्य टीम को बगल की उतनी ही ऊंचाई वाली इमारत से ऊपर की तरफ से रास्ता बनाकर अंदर दाखिल होते देखा गया, जबकि अन्य टीम आग बुझाने की कोशिशें करती नजर आ रही थीं।

लखनऊ हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट के जरिए कहा- लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर कहा- लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.