संसद में हमले पर दिल्ली पुलिस का खुलासा

दिल्ली पुलिस ने अपनी एफआईआर कलर स्मोक क्रैकर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सागर शर्मा और मनोरंजन डी कलर स्मोक क्रैकर जूतों में छिपाकर पहुंचे थे। कलर स्मोक क्रैकर को उन्होंने जूतों से निकालकर लोकसभा कक्ष में फोड़ा था। चीन निर्मित स्मोक क्रैकर पर लिखा हुआ है कि उसे खुले जगह पर ना छोड़े। स्पष्ट चेतावनी लिखी हुई है कि इसको कभी भी घर के अंदर या बंद स्थान पर न चलाएं। चलाते समय चश्मा और दस्ताने जरूर पहनें। चलाने का तरीका भी बताया गया है। मुंबई से खरीदे गए इन स्मोक क्रैकर पर यह भी लिखा हुआ है की इसे चलाने से पहले सुरक्षात्मक कैप हटाए और चलाने के बाद दूर हो जाय। खास बात है कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में आरोपित सागर शर्मा और मनोरंजन डी कलर स्मोक क्रैकर जूतों में छिपाकर पहुंचे थे। कलर स्मोक क्रैकर को उन्होंने जूतों से निकालकर लोकसभा कक्ष में फोड़ा था। क्रैकर ले जाने के लिए उन्होंने मोची से बकायदा सोल लगवाकर जगह बनवाई थी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.