वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र भरतरिया के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

चंडीगढ़, 28 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री ज्ञानेंद्र भरतरिया (दिल्ली) के निधन पर दुख जताया है। आज जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका असमय साथ छोड़ देना समाज व परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।