उत्‍तर रेलवे ने 14वां मतदाता दिवस मनाया

 

नई दिल्ली, उत्‍तर रेलवे ने 14वां मतदाता दिवस मनाय
महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने मतदान शपथ दिलाई
भारत के चुनाव आयोग की स्‍थापना 25 जनवरी, 1950 को हुई थी । इस दिन की स्‍मृति में प्रत्‍येक वर्ष 25 जनवरी को राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है । राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्‍य नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता उत्‍पन्‍न करना और उन्‍हें चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्‍साहित करना है । देश के मतदाताओं को समर्पित, राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्‍य मतदाताओं विशेष रूप से, नए और पात्र युवा मतदाताओं की मदद करना है ।
राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस समारोह मनाने के लिए, आज उत्‍तर रेलवे, प्रधान कार्यालय, बडौदा हाउस में मतदाता दिवस का आयोजन किया गया । उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री शोभन चौधुरी ने रेल कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई और उन्‍हें जाति, धर्म, भाषा, समुदाय व अन्‍य बातों के बहकावे में न आकर निर्भीक रूप से मतदान करने के लिए प्रोत्‍साहित किया । इस अवसर पर, उत्‍तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री ए.के. सिंघल, विभागों के विभागाध्‍यक्ष अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्‍थित थे ।
——–

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.